NEET UG Results 2025: राजस्थान के महेश कुमार बने नीट टॉपर, देखें टॉप 10 छात्रों की लिस्ट | NEET UG Results 2025 Mahesh Kumar Tops NEET UG with AIR 1 Check Top 10 Rankers

Share this on


इस वर्ष करीब 24 लाख छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी, जिसमें से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के महेश कुमार ने देशभर में टॉप कर सबका ध्यान खींचा है। महेश ने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें: BHU Free Course 2025: अब घर बैठे करें ऑनलाइन पढ़ाई, BHU स्टार्ट कर रहा है 2025 के लिए 63 नए फ्री कोर्स, रजिस्ट्रेशन शुरू

टॉपर्स की सूची में देशभर से शामिल प्रतिभाएं

दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के इंदौर से उत्कर्ष अवस्थी रहे, जिन्होंने 99.9999095 पर्सेंटाइल हासिल किए। वहीं महाराष्ट्र के कृषंग जोशी और दिल्ली के मृणाल किशोर झा ने 99.9998189 पर्सेंटाइल के साथ तीसरा और चौथा स्थान साझा किया।

दिल्ली की अविका अग्रवाल ने 99.9996832 पर्सेंटाइल के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है, जो टॉप 5 में एकमात्र छात्रा हैं। टॉप 10 में शामिल अन्य मेधावी छात्र (NEET Topper 2025 List)

रैंक नाम पर्सेंटाइल राज्य
1 महेश कुमार 99.9999547 राजस्थान
2 उत्कर्ष अवस्थी 99.9999095 मध्य प्रदेश
3 कृषंग जोशी 99.9998189 महाराष्ट्र
4 मृणाल किशोर झा 99.9998189 दिल्ली
5 अविका अग्रवाल 99.9996832 दिल्ली
6 जेनिल विनोदभाई भयानी 99.9996832 गुजरात
7 केशव मित्तल 99.9996832 पंजाब
8 झा भव्य चिराग 99.9996379 गुजरात
9 हर्ष केदावत 99.9995474 दिल्ली
10 आरव अग्रवाल 99.9995474 महाराष्ट्र

पहले जारी हुई थी आंसर-की

रिजल्ट से पहले NTA ने नीट यूजी की फाइनल आंसर-की जारी की थी, जिसके बाद छात्रों को अंतिम स्कोर जानने का अवसर मिला। इस बार की मेरिट लिस्ट से साफ है कि छात्रों ने कड़ी मेहनत और रणनीतिक तैयारी से अपने लक्ष्य को पाया है।

नोट – NEET 2025 के टॉपर्स की यह सूची आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़ों पर आधारित है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड NTA की वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें: Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 आज होगा जारी, यहां ऐसे चेक कर पाएंगे अपना रिजल्ट



Source link


Share this on

Leave a Comment