NEET में नहीं आई अच्छी रैंक, तो विदेश के इन देशों से सस्ते में कर सकते हैं MBBS की पढ़ाई | If you did not get a good rank in NEET then you can study MBBS cheaply from these foreign countries like china russia

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- कंप्यूटर साइंस के बाद ये हैं B.tech के सबसे डिमांडिंग ब्रांच

किन देशों में कर सकते हैं सस्ती MBBS?

रूस: यहाँ MBBS की फीस सालाना करीब ₹1.75 लाख से शुरू होती है। कोर्स की अवधि 6 साल है और कुल खर्च ₹18 से ₹35 लाख तक हो सकता है।

चीन: चीन की यूनिवर्सिटियों में MBBS का सालाना खर्च करीब ₹1.25 लाख से शुरू होकर ₹6–7 लाख तक जाता है। कोर्स की अवधि आमतौर पर 6 साल होती है। किर्गिस्तान: कुल खर्च ₹15 से ₹22 लाख के बीच रहता है और कोर्स 5 से 6 साल का होता है।

कजाकिस्तान: यहां भी पढ़ाई का खर्च ₹18–25 लाख के आसपास होता है और कोर्स आमतौर पर 5 वर्षों में पूरा हो जाता है। फिलीपींस: यहां मेडिकल पढ़ाई पर कुल ₹20 से ₹30 लाख तक खर्च होता है और कोर्स 5.5 से 6 साल लंबा होता है।

विदेश में MBBS क्यों है फायदेमंद

कम फीस: भारत के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS की लागत ₹50 लाख से ₹1.5 करोड़ तक हो सकती है, जबकि विदेशों में यह खर्च आधा या उससे भी कम रहता है।

अंतरराष्ट्रीय मान्यता: रूस, चीन, किर्गिस्तान, फिलीपींस जैसे देशों की डिग्रियों को NMC मान्यता प्राप्त है। सरकारी सपोर्ट: कई देशों की सरकारें मेडिकल एजुकेशन को सब्सिडी देती हैं, जिससे छात्रों को कम खर्च में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलती है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सपोजर: आधुनिक लैब, अनुभवयुक्त फैकल्टी और इंटरनेशनल क्लासरूम छात्रों को बेहतर अनुभव देते हैं। यह खबर भी पढ़ें:- Rajasthan BTSC Pre DElEd Result 2025 जारी होने के बाद जान लें काउंसिलिंग प्रक्रिया



Source link


Share this on

Leave a Comment