नोट कर लें जरूरी तारीख (NPCIL Recruitment Last Date)
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि 28 मई 2025 से शुरू है। वहीं अप्लाई करने की अंतिम तारीख 17 जून 2025 है। स्नातक डिग्री, बीएससी, डिप्लोमा, आईटीआई, 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन के लिए योग्य माने जाएंगे।
आर्ट्स-कॉमर्स के स्टूडेंट भी बन सकेंगे कॉमर्शियल पायलट, DGCA ला रहा नए नियम
पदों का विवरण (NPCIL Vacancy Details)
प्रशिक्षु / वैज्ञानिक सहायक (एसटी/एसए) (श्रेणी I – डिप्लोमा), प्रशिक्षु / वैज्ञानिक सहायक (एसटी/एसए) (श्रेणी I – विज्ञान स्नातक)- 11 पद प्रशिक्षु / तकनीशियन (एसटी/टीएम) (श्रेणी II – प्लांट ऑपरेटर), प्रशिक्षु/ तकनीशियन (एसटी/टीएन) (श्रेणी-II) – मेंटेनर- 166 पद
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, नोट कर लें तारीख
आयुसीमा और चयन प्रक्रिया (NPCIL Recruitment Age Limit And Selection Process)
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती के तहत चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
क्या है एनपीसीआईएल (NPCIL Kya Hai)
NPCIL का अर्थ है न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड। यह भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। NPCIL का मुख्य कार्य है भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना, संचालन और रखरखाव करना।