OpenAI के इस फीचर की एक और बड़ी खासियत यह है कि यह 11 भारतीय भाषाओं में सपोर्ट करता है। यानी अब छात्र सिर्फ अंग्रेजी में ही नहीं, बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगू, बंगाली, मराठी जैसी स्थानीय भाषाओं में भी ChatGPT से पढ़ सकते हैं। यह फीचर मल्टीमॉडल सपोर्ट के साथ आता है, जिससे छात्र टेक्स्ट, इमेज या अन्य फॉर्मेट में भी सीख सकते हैं। ChatGPT के इस एजुकेशन-फ्रेंडली फीचर को और बढ़िया करने के लिए OpenAI भारत और अमेरिका के कई एडटेक स्टार्टअप्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस साझेदारी का मकसद ChatGPT की API के जरिए नए और एडवांस एजुकेशनल प्रोडक्ट तैयार करना है, जो छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे।