PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, जानें डिटेल्स

Share this on


यह खबर पढ़ें:- देश के दो संस्थानों, IIT और IIIT में क्या अंतर है, जानें इन टॉप कॉलेजों में कैसे मिलता है दाखिला

PM Internship Scheme: निःशुल्क आवेदन और वित्तीय सहायता

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को भारत की प्रतिष्ठित कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। सरकार द्वारा प्रति माह 4,500 रुपये जबकि कंपनी की ओर से 500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे कुल 5,000 रुपये मासिक सहायता स्टाइपेंड के तौर पर दी जायेगी ।

यह खबर पढ़ें:- REET Answer Key 2025: छात्र बेसब्री से कर रहे इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकता है रीट आंसर-की

PM Internship Scheme 2025: किन क्षेत्रों में मिलेंगे इंटर्नशिप के अवसर?

इंटर्नशिप के लिए विभिन्न क्षेत्रों में आवेदन किया जा सकता है, जिनमें बैंकिंग, रक्षा, विनिर्माण, शिक्षा, कृषि, सॉफ्टवेयर विकास, तेल और गैस, ऊर्जा, धातु, एफएमसीजी, दूरसंचार शामिल है।

PM Internship Scheme 2025: आवेदन करने के लिए ये होनी चाहिए योग्यता

योग्यता की बात करें तो आवेदक की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार को SSC और HSC या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। प्रत्येक उम्मीदवार को दो इंटर्नशिप ऑफर मिलेंगे, जिनमें से किसी एक को तय समय में स्वीकार या अस्वीकार किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को प्रोविजनल ऑफर लेटर में सभी विवरणों की जांच करने की सलाह दी जाती है।

यह खबर पढ़ें:- Jobs Vacancy 2025: बिना परीक्षा मैनेजर की नौकरी पाने का मौका, पावरग्रिड ने कई पदों पर निकाला भर्ती, लाखों में सैलरी



Source link


Share this on

Leave a Comment