Rajasthan PTET Answer Key 2025 जारी, ऐसे करें चेक, जानें रिजल्ट और सीटों से जुड़ी अहम जानकारी | Rajasthan PTET Answer Key 2025 Released

Share this on


परीक्षा और आंसर-की से जुड़ी जानकारी

यह परीक्षा 15 जून 2025 को पूरे राज्य में आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई थी। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने ptetvmoukota2025.in पर आंसर-की जारी की है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि किसी को आंसर-की में किसी प्रश्न पर आपत्ति है तो वे 21 जून 2025 तक प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें: 12वीं पास कर ली, अब हायर एजुकेशन की बारी! ये हैं 2025 में भारत की टॉप-10 यूनिवर्सिटी

रिजल्ट कब आएगा? (Rajasthan PTET Result 2025)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो PTET 2025 का परिणाम इसी महीने के अंत तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद ही आएगा।

इस बार कितनी सीटों पर होगा एडमिशन? (PTET Seats in Rajasthan 2025)

इस साल राजस्थान में कुल मिलाकर लगभग 1,07,630 सीटें 2 वर्षीय बीएड कोर्स के लिए उपलब्ध हैं। ये सीटें सरकारी और निजी कॉलेजों में बांटी गई हैं।

वहीं, 4 वर्षीय BA B.Ed./BSc B.Ed. कोर्स के लिए राज्य भर में 22,000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। पिछले साल इस कोर्स में करीब 95% सीटों पर दाखिले हो गए थे, लेकिन अबकी बार ज्यादा संख्या में आवेदन की उम्मीद की जा रही है।

काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, उसके बाद यूनिवर्सिटी की ओर से काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, चॉइस फिलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC Admit Card 2025 जारी, यहां से करें डाउनलोड



Source link


Share this on

Leave a Comment