यह खबर पढ़ें:- देश के दो संस्थानों, IIT और IIIT में क्या अंतर है, जानें इन टॉप कॉलेजों में कैसे मिलता है दाखिला
RPSC RAS Interview: कुल 972 पदों के लिए होगा इंटरव्यू
यह भर्ती प्रक्रिया 28 जून 2023 को अधिसूचित की गई थी, जिसमें प्रारंभ में 905 पद (राज्य सेवाएं – 424, अधीनस्थ सेवाएं – 481) घोषित किए गए थे। बाद में, कार्मिक विभाग से प्राप्त निर्देशों के आधार पर, संशोधित अधिसूचना 19 अक्टूबर 2023 को जारी की गई, जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 972 (राज्य सेवाएं – 491, अधीनस्थ सेवाएं – 481) हो गई।
यह खबर पढ़ें:- REET Answer Key 2025: छात्र बेसब्री से कर रहे इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकता है रीट आंसर-की
RPSC RAS: परीक्षा और अभ्यर्थियों की संख्या
इस भर्ती परीक्षा के लिए 6,96,969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुई, जिसमें 4,57,927 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा समाप्ति के बाद आयोग ने आंसर-की जारी की और 2 से 4 अक्टूबर 2023 तक आपत्तियां मांगी थी। आपत्तियों की समीक्षा के बाद 20 अक्टूबर 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।
यह खबर पढ़ें:- Jobs Vacancy 2025: बिना परीक्षा मैनेजर की नौकरी पाने का मौका, पावरग्रिड ने कई पदों पर निकाला भर्ती, लाखों में सैलरी