RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे ने निकाली 9970 असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी  | RRB ALP Recruitment 2025 for 9970 post see the details

Share this on


रेलवे की इस भर्ती से उन युवाओं को फायदा होगा जो 2024 की ALP भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। पिछले साल 2024 जनवरी में रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर भर्ती निकाली थी जिसे बाद में बढ़ाकर 18,799 कर दिया गया था। वर्तमान में इसके सीबीटी 2 की प्रक्रिया चल रही है। 

यह भी पढ़ें

Bihar Home Guard Benefits: 10वीं-12वीं पास करके बनते हैं होमगार्ड, नौकरी पक्की होने पर मिलती है सैलरी के साथ ये सरकारी सुविधाएं 

एएलपी के पदों पर जोन वाइज वैकेंसी (RRB ALP Recruitment 2025 Zone Wise Vacancy) 

रेलवे बोर्ड हर साल ALP की भर्तियां जनवरी से मार्च महीने के बीच निकालती है। वहीं इस बार ये भर्ती मार्च महीने में निकाली गई है। यहां देखें जोन वाइज वैकेंसी-

मध्य रेलवे- 376 पद पूर्वमध्य रेलवे- 700 पद उत्तर मध्य रेलवे- 508 पद उत्तर पूर्वी रेलवे- 100 पद पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे- 125 पद उत्तर रेलवे- 521 पद उत्तर पश्चिमी रेलवे- 679 पद

दक्षिण मध्य रेलवे- 989 पद दक्षिण पूर्वमध्य रेलवे- 568 पद दक्षिण पूर्वी रेलवे- 921 पद दक्षिणी रेलवे- 510 पद पश्चिम मध्य रेलवे- 759 पद पश्चिमी रेलवे- 885 पद मेट्रो रेलवे कोलकाता- 225 पद

यह भी पढ़ें

JNV Admission 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट हुआ जारी, अब दाखिले के लिए लगेंगे ये डॉक्यूमेंट्स

क्या है पात्रता? 

रेलवे की ओर से विस्तृत जानकारी साझा करने के बाद ही इस भर्ती से जुड़ी योग्यता और पात्रता का पता चलेगा। लेकिन पिछले साल इसी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, 10वीं पास एवं आईटीआई या 10वीं एवं संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा, डिप्लोमा की जगह संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री तय की गई थी। वहीं आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच तय की गई थी। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दई गई थी।  



Source link


Share this on

Leave a Comment