RRB NTPC Exam 2025: पदों का विवरण
एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के तहत कुल 8113 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त, अंडरग्रेजुएट लेवल के 3445 पदों का शेड्यूल जल्द जारी होगा। इन भर्तियों के लिए 1.21 करोड़ से ज्यादा आवेदन हुए हैं।
ग्रेजुएट लेवल पदों की प्रमुख श्रेणियां
गुड्स ट्रेन मैनेजर – 3144 पद
मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक – 1736 पद
वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट – 732 पद
स्टेशन मास्टर – 994 पद
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट – 1507 पद
RRB NTPC Admit Card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
परीक्षा का संशोधित शेड्यूल 5 जून से 24 जून 2025 तक तय किया गया है। पहले यह 5 से 23 जून तक प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह 16 दिनों तक चलेगी। परीक्षा तिथि से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उदाहरण के लिए, जिनकी परीक्षा 4 जून को है, उन्हें 30 मई को एडमिट कार्ड मिल सकता है।
RRB NTPC Exam: मॉक टेस्ट लिंक भी जारी
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट लिंक पहले ही सोमवार को जारी कर दिया गया है, जिससे उम्मीदवार परीक्षा प्रारूप को बेहतर समझ सकें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार से जुड़ी बायोमैट्रिक पहचान अनिवार्य होगी। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-आधार का वैध प्रिंट आउट साथ लाना होगा।