RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे 6374 टेक्नीशियन पदों पर निकालने जा रही है भर्ती, देखें नोटिफिकेशन | RRB Technician Recruitment 2025 Railways is going to recruit 6374 technician posts see RRB Technician notification 2025

Share this on


रेलवे की ओर से फिलहाल नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि की जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन में दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।

यह खबर भी पढ़ें:- कंप्यूटर साइंस के बाद ये हैं B.tech के सबसे डिमांडिंग ब्रांच

RRB Technician Recruitment 2025: किस जोन में कितने पद?

इस बार देशभर के 18 रेलवे जोन और विभिन्न प्रोडक्शन यूनिट्स को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है। सबसे अधिक रिक्तियां साउदर्न रेलवे (SR) जोन में हैं जहां 1215 पदों को स्वीकृति मिली है, जबकि सबसे कम ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) जोन में केवल 31 पद हैं।

जोनवार पदों का विवरण

ईस्टर्न रेलवे (ER): 1119 पद
वेस्टर्न रेलवे (WR): 849 पद
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF): 404 पद
नॉर्दर्न रेलवे (NR): 478 पद
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR): 241 पद
सेंट्रल रेलवे (CR): 305 पद
अन्य ज़ोन मिलाकर कुल: 6374 पद

RRB Bharti: योग्यता और आयु सीमा

ग्रेड-1 टेक्नीशियन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 36 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, ग्रेड-3 के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर बीएससी (B.Sc) या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:- बस 10 रुपये में पा सकते हैं College Degree, जानें राज्य सरकार की इस स्कीम का कौन उठा सकता है फायदा



Source link


Share this on

Leave a Comment