RSMSSB RAS Admit Card: आरएएस मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, सीधे इस लिंक से कर पाएंगे डाउनलोड | RSMSSB RAS Admit Card Admit card released for RAS Mains exam download admit card directly from rpsc.rajasthan.gov.in

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- NEET UG Results 2025 हुआ जारी, सीधे इस लिंक से देखें परिणाम

RSMSSB RAS Mains Admit Card: दो पालियों में होगी परीक्षा

मुख्य परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिए अजमेर में 29 और जयपुर में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, यानी कुल 77 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होगी।

RSMSSB RAS Admit Card Direct Link

RAS Mains Exam: 3.75 लाख में से 21,539 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

इस भर्ती प्रक्रिया के प्रारंभिक चरण में लगभग 3.75 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 21,539 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए। वहीं, करीब 1,680 अभ्यर्थियों को न्यूनतम निर्धारित सीमा से कम प्रश्न हल करने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके अलावा दो अभ्यर्थियों का परिणाम न्यायिक प्रक्रिया के अधीन होने के कारण फिलहाल रोक दिया गया है।

RSMSSB: पदों की संख्या बढ़ाकर 1,096 की गई

इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कुल 733 पदों के लिए हुई थी। लेकिन बाद में आयोग ने 17 फरवरी 2025 को एक नोटिफिकेशन जारी कर पदों की संख्या बढ़ाकर 1,096 कर दी। इनमें 428 पद राज्य सेवा के अंतर्गत और 668 पद अधीनस्थ सेवा के अंतर्गत रखे गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- युवाओं के लिए LIC में काम करने का शानदार मौका, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में 200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती



Source link


Share this on

Leave a Comment