कुल 1050 पद तकनीकी स्टाफ के लिए हैं, जिनमें सपोर्ट इंजीनियर और सपोर्ट केमिस्ट के पद शामिल हैं। सपोर्ट इंजीनियर सिविल के लिए 553, इलेक्ट्रिकल के लिए 184, डिप्लोमा सिविल के 138, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के 46, आईटी एक्सपर्ट के 74 और सपोर्ट केमिस्ट के लिए 55 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को संविदा आधार पर नियुक्त किया जाएगा। वेतन 13,150 रुपये से लेकर 16,900 रुपये प्रतिमाह तक मिलेगा।