सैनिक स्कूल सोसाइटी निर्धारित करता है फीस
देश में कुल 33 सैनिक स्कूल हैं, जिनका संचालन सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा किया जाता है। सैनिक स्कूलों की फीस का निर्धारण इन्हीं सोसाइटी के द्वारा किया जाता है। ये सोसाइटी रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करती है। सैनिक स्कूल की फीस के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो आप सैनिक स्कूल सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
CBSE Guidelines: सीबीएसई ने NEP के तहत जारी किया गाइडलाइंस, स्कूलों में इस तरह होगी भाषा की पढ़ाई
दो पार्ट में कर सकते हैं फीस का भुगतान
सैनिक स्कूल की फीस दो भागों में दी जाती है, पहली रकम एडमिशन के समय और दूसरी रकम एडमिशन से 6 महीने के भीतर। हर साल एडमिशन के समय पर फीस स्ट्रक्चर भी जारी किया जाता है। बता दें, हर साल सैनिक स्कूल की ट्यूशन फीस में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है।
MPPSC Assistant Professor Admit Card: 6 जून से शुरू है असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, MPPSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, यहां देखें
यहां देखें सैनिक स्कूल की फीस
सैनिक स्कूल की ट्यूशन फीस आमतौर पर 1,25,000 से 1,50,000 रूपये प्रति वर्ष के बीच होती है। हालांकि, कई मामलों में यह 1,50,000 से 2,00,000 तक भी हो सकती है। वहीं सैनिक स्कूल में आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन कराते समय आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना पड़ता है।