SBI PO Mains 2025 Exam Pattern: एसबीआई ने जारी किया एडमिट कार्ड, पैटर्न से सिलेबस तक यहां देखें, ऐसे करें तैयारी | SBI PO Mains 2025 Exam Pattern Check Syllabus and know tips to prepare

Share this on


एसबीआई पी मेन्स परीक्षा पैटर्न (SBI PO Mains Exam Pattern)

एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा में दो भाग होते हैं, वस्तुनिष्ठ (Objective) और वर्णनात्मक (Descriptive) भाग होते हैं।

वस्तुनिष्ठ (Objective)

एक्सपर्ट ने बताया कि एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा में दो भाग होते हैं, जिसमें ऑब्जेक्टिव और डेस्क्रीप्टिव भाग होते हैं। डेस्क्रीप्टिव में Generic Topic होता है और Essay लिखना होता। साथ ही एक लेटर भी दिया जाता है। ये भाग 3 घंटे की अवधि का होता है, जिसमें कुल 170 सवाल पूछे जाते हैं और 200 अंकों का पेपर रहता है। Objective Section में रिजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालेसिस और इंटरप्रेटेशन, जनरल, अर्थशास्त्र और बैंकिंग एवेयरनेस से सवाल पूछ जाते हैं। साथ ही अंग्रेजी भाषा की समझ के लिए अंग्रेजी से भी सवाल रहते हैं। 

यह भी पढ़ें

भारत में BBA के बाद कितनी मिलती है सैलरी, देखें करियर ऑप्शन Career Options After BBA

वर्णनात्मक (Descriptive)

वहीं डेस्क्रीप्टिव भाग कुल 50 अंक का होता है। इसके लिए सभी कैंडिडेट्स को 30 मिनट का समय दिया जाता है। वस्तुनिष्ठ सेक्शन में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं। हालांकि, जिन प्रश्नों का उत्तर अटेंप्ट नहीं किया है, उनके लिए अंक नहीं काटे जाते हैं। 

यह भी पढ़ें

8 मई की CUET UG परीक्षा के लिए जल्द जारी होगी डेटशीट, देखें एग्जाम गाइडलाइन्स

कैसे पाएं पीओ परीक्षा में सफलता (SBI PO Mains Exam Success Mantra)

एक्सपर्ट की मानें तो पीओ परीक्षा बहुत कठिन नहीं है। बस जरूरत है प्रैक्टिस की। सिलेबस भी बहुत टफ नहीं है। लेकिन बैंकिंग, भाषा और रिजनिंग का खास ख्याल रखना होता है। वहीं टाइम मैनेजमेंट काफी जरूरी है। बैंक की परीक्षाओं में टाइपिंग का भी टेस्ट लिया जाता है। वहीं करेंट मुद्दे पर ध्यान बनाए रखें और पिछले सालों के प्रश्न पत्र और MCQs जरूर हल करें। प्रैक्टिस की मदद से आप सफलता पा सकते हैं।



Source link


Share this on

Leave a Comment