School holiday in Holi 2025: होली पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? 2,3 या 4, कितने दिन की होगी छुट्टी | School holiday in Holi 2025 from rajasthan to Uttar pradesh and delhi school will closed for 2-3 days

Share this on


ऐसे तो होली का पर्व देशभर में मनाया जाता है। लेकिन इसका ज्यादा असर उत्तर भारत में देखने को मिलता है। उत्तर भारत के यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में लोग हफ्ते 10 दिन पहले से होली की तैयारी में जुट जाते हैं। आइए, जानते हैं कहां कितने दिनों की छुट्टी रहने वाली है-

राजस्थान में 4 दिनों की छुट्टी 

राजस्थान में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। होली के मौके पर राजस्थान में 3 दिनों की छुट्टी रह सकती है। लगातार 3 दिन स्कूल बंद रह सकते हैं। हालांकि, इसकी पक्की जानकारी के लिए स्कूल और कॉलेज से संपर्क कर लें। 

यह भी पढ़ें

KVs Admission: केवी में कराना चाहते हैं बच्चे का एडमिशन, यहां देखें प्रोसेस और अन्य डिटेल्स

उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन की होली पूरे भारत में मशहूर है। ऐसे में यूपी में भी 13-14 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। 

दिल्ली में इतने दिन की रहेगी छुट्टी 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13-14 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, दिल्ली में कई स्कूल 5 डे वर्किंग होने के कारण यहां होली की छुट्टी लंबी भी हो सकती है। दिल्ली में 13,14, 15 और 16 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे। कुल मिलाकर 4 दिन की छुट्टी रहने वाली है।

यह भी पढ़ें

IAS Success Story: जयपुर से शुरू हुआ सफर, 2 अंक से हुए फेल, जानिए अक्षत जैन की पूरी कहानी

बिहार और झारखंड

बिहार और झारखंड में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में दोनों ही राज्यों में दो दिन का अवकाश रहने वाला है। 

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भी दो दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। भोपाल और इंदौर में 13-14 मार्च को होली की छुट्टी रहने वाली है। 

हरियाणा, पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल 

वहीं बात करें हरियाणा और पंजाब की तो यहां भी होली के पर्व पर दो दिन की छुट्टी रहने वाली है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment