SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,590 पदों को भरा जाएगा। जिसमें 230 पद ग्रेड ‘C’ और 1,360 पद ग्रेड ‘D’ के शामिल हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने स्क्राइब (लिपिक) की मांग की थी, उन्हें अपना स्क्राइब 2 अगस्त 2025 तक SSC पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवाना था। यह निर्देश दिया जा चुका है कि पहले से रजिस्टर्ड स्क्राइब को ही परीक्षा केंद्र में एंट्री की परमिशन दी जाएगी।