Teacher Training Rule: क्या है शिक्षकों के लिए ‘50 घंटे की अनिवार्य ट्रेनिंग का रूल’…आखिर क्यों हो रही है इसकी चर्चा जानिए | Teacher Training Rule Implemented by CBSE under NEP 2020

Share this on


यह भी पढ़ें

Rajasthan PTET 2025: बढ़ गई राजस्थान PTET परीक्षा की अंतिम तिथि, यहां देखें योग्यता और अन्य डिटेल्स

क्या है ये ट्रेनिंग? 

सीबीएसई की इस ट्रेनिंग रूल के तहत हर शिक्षक को हर साल कम से कम 50 घंटे की लगातार प्रोफेशनल डेवलपमेंट (CPD) ट्रेनिंग लेनी होगी। इसमें से आधी ट्रेनिंग CBSE या किसी सरकारी ट्रेनिंग संस्थानों के जरिए होगी। वहीं बाकी की ट्रेनिंग स्कूल के अंदर या आसपास के सहयोग से चलने वाले प्रोग्राम के जरिए पूरी कराई जाएगी। 2025 के लिए सीबीएसई ने STEM एजुकेशन (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) को अपनी वार्षिक ट्रेनिंग का मुख्य विषय चुना है। वहीं सवाल पूछने और अलग अलग विषयों को मिलाकर पढ़ाने की तकनीक पर भी जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

JEE Main Result 2025: कैसे तैयार होता है जेईई मेन का मेरिट लिस्ट, जानिए पूरी प्रक्रिया

क्या है ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य 

सीबीएसई द्वारा शिक्षकों को दी जाने वाली ये ट्रेनिंग मुख्य रूप से तीन बातों पर फोकस करेगी- 

  • मूल्य और नैतिकता (Core Values and Ethics)- 12 घंटे
  • नॉलेज और प्रैक्टिस (Knowledge and Practice)- 24 घंटे
  • प्रोफेशनल ग्रोथ और डेवलपमेंट (Professional Growth and Development)- 14 घंटे

 

इसके अलावा CPD में अन्य काम जैसे कि रिसर्च का काम, बोर्ड एग्जाम की ड्यूटी, CBSE कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना और डिजिटल कंटेंट बनाना जैसे कई एकेडमिक और मूल्यांकन से जुड़े कामों को भी शामिल किया है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment