प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ₹200 की नॉन-रिफंडेबल फीस का भुगतान करना होगा। जिन आपत्तियों को उम्मीदवार दर्ज करेंगे, उन्हें विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा चेक किया जाएगा। विषय विशेषज्ञों की राय के आधार पर ही फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी, और उसी के आधार पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।