यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, छात्र विवरण और परीक्षा शुल्क को पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तारीख 5 अगस्त, 2025 तय की गई है। इसके बाद स्कूलों को अभ्यर्थियों की अंतिम फोटोयुक्त सूची और संबंधित डाक्यूमेंट्स 30 सितंबर, 2025 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (DIoS) कार्यालय में जमा करनी होगी।