UP Home Guard Exam Syllabus And Pattern: यूपी होमगार्ड लिखित एग्जाम का सिलेबस और पैटर्न, दो घंटे की होगी परीक्षा  | UP Home Guard Exam Syllabus And Pattern Check Syllabus year 2024

Share this on


यूपी होमगार्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेबस और पैटर्न को समझना काफी जरूरी है। कैंडिडेट्स इस सिलेबस के अनुसार अपनी रणनीति तैयार करें। इस बार भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ऐसे में सिलेबस भी जारी नहीं किए गए हैं। आइए, देखते हैं वर्ष 2024 का यूपी होमगार्ड का सिलेबस क्या था- 

यह भी पढ़ें

 

ये हैं MBA की टॉप 5 ब्रांच, एक बार जरूर देखें | Best MBA Courses

दो घंटे की होगी परीक्षा, देखें एग्जाम पैटर्न

यूपी होमगार्ड परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा 300 अंकों की ली जाती है। सिलेबस में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता और मानसिक योग्यता/बुद्धि/तर्क क्षमता जैसे विषय शामिल हैं। इसके साथ ही कांस्टेबल परीक्षा की तरह जनरल विषय भी होते हैं। साथ ही GK/GS भी रहेंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाते हैं। 

यूपी होमगार्ड सिलेबस 

यूपी होमगार्ड परीक्षा 2024 के लिए सामान्य हिंदी पाठ्यक्रम में गगद्यांश, शब्दों को सही करना, पत्र लेखन, विलोम शब्द, पर्यायवाची, मुहावरे और लोकोक्तियां आदि से सवाल पूछे जाएंगे। वहीं सामान्य ज्ञान में राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, मानव अधिकार, साइबर अपराध, उत्तर प्रदेश में राजस्व, पुलिस एवं सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था, उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति एवं सामाजिक प्रथाओं से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। 



Source link


Share this on

Leave a Comment