UPSC 2024 Result: यूपीएससी का रिजल्ट घोषित, सहारनपुर की कोमल पुनिया ने लहराया परचम, देखें टॉपर्स की लिस्ट | UPSC result declared Komal Punia of Saharanpur hoisted the flag by 6th rank see upsc toppers list

Share this on


कैसा रहा है कोमल का सफर

बताया जा रहा है कि कोमल की शैक्षिक यात्रा शुरू से ही शानदार रही है। वर्ष 2021 में उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से फिजिक्स विषय में बीटेक किया। इंजीनियरिंग के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का निश्चय किया और तैयारी शुरू कर दी। पहले प्रयास में भले ही सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी बार में यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर साबित कर दिया कि सच्ची लगन और मेहनत का फल अवश्य मिलता है।

upsc results

कोमल ने 6वीं रैंक हासिल कर जिले ही नहीं पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। कोमल की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर है। रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, नीरज पुनिया और हरेन्द्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे चुके हैं। कोमल अब युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।



Source link


Share this on

Leave a Comment