प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसकी साथ ही सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पद के लिए सामान्य/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। ओबीसी के लिए 38 वर्ष, एससी के लिए 40 वर्ष और PwBD अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित हुआ है।