प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं यूपीएससी टॉपर (UPSC Topper Rank 1)
यूपीएससी सीएसई 2024 में प्रथम स्थान हासिल करने वाली शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश की प्रयागराज से हैं। शक्ति दुबे ने 7 साल की कड़ी मेहनत के बाद ये मुकाम हासिल किया है। वे एक साधारण परिवार से आती हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने यूपीएससी सीएसई 2018 की तैयारी शुरू की।
JEE Main Advanced Exam Tips: पाना है IIT में प्रवेश तो इस तरह करें जेईई परीक्षा की तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता
हरियाणा से हैं हर्षिता लेकिन गुजरात में हुई पढ़ाई
वहीं दूसरा रैंक हासिल करने वाली हर्षिता गोयल हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। लेकिन उनके पिता प्राइवेट जॉब में थे, जिस वजह से पूरा परिवार हरियाणा से गुजरात जाकर बस गया। ऐसे में उनकी पढ़ाई लिखाई गुजरात से हुई है। हर्षिता ने वडोदरा के महाराज सयाजी राव यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है। वे पेशे से CA हैं।
NCET ITEP Exam City Slip 2025: एनटीए ने जारी किया NCET परीक्षा का सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड
गुजरात के साबरमती से हैं चौथी टॉपर
शाह मार्गी चिराग जिन्होंने यूपीएससी में AIR चौथी रैंक हासिल की है। वे गुजरात के साबरमती की रहने वाली है। उन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (अहमदाबाद) से BE की पढ़ाई की है। शाह ने यूपीएससी में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उनका ऑप्शनल विषय समाजशास्त्र था।