भारत के उप-राष्ट्रपति देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होते हैं। उनका कार्यभार न केवल गरिमामय होता है, बल्कि उन्हें इसके लिए कई प्रकार की सुविधाएं, वेतन और भत्ते भी दिए जाते हैं। भारत सरकार की ओर से उप राष्ट्रपति को प्रतिमाह 4 लाख रुपये का वेतन दिया जाता है। यह वेतन भारत के अन्य शीर्ष संवैधानिक पदों जैसे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की तुलना में निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, उन्हें विभिन्न भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं जो इस वेतन से अलग होती हैं। हालांकि देश में उप-राष्ट्रपति पद के लिए कोई वेतन तय नहीं है, बल्कि उच्च सदन राज्यसभा के सभापति, जो उप-राष्ट्रपति होते हैं के अनुसार सैलरी दी जाती है।