अब डॉ. मनमोहन सिंह विवि के नाम से जाना जाएगा बीसीयू

Share this on


-सरकारी प्रथम श्रेणी महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग महाविद्यालयों और पॉलिटेक्निक में रिक्त पड़े 2,000 शिक्षण पदों को भरने के लिए कार्रवाई की जाएगी। -सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और डिग्री कॉलेजों में 275 करोड़ रुपए की लागत से आवश्यक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा।

-उच्च शिक्षा संस्थानों के एकीकृत प्रबंधन के लिए कार्यान्वित यूयूसीएमएस सॉफ्टवेयर को प्रभावी कार्यान्वयन के लिए अपग्रेड किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 30 करोड़ रुपये होगी। -विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का एक घटक महाविद्यालय चिक्कबल्लापुर जिले के चिंतामणि तालुक में 150 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जाएगा।

-केकेआरडीबी द्वारा 10 करोड़ रुपए की लागत से डिग्री कॉलेजों के 23,000 छात्रों के लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। -मैसरु विश्वविद्यालय में प्रो. नंजुंदास्वामी अनुसंधान पीठ की शुरुआत होगी।



Source link


Share this on

Leave a Comment