जानकारी के अनुसार इस आदेश के बाद हर साल अतिरिक्त 15 विद्यार्थियों को राजस्थान में ही एमबीबीएस करने का मौका मिल सकेगा। उन्हें एमबीबीएस के लिए बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता व पटना आदि देश के अन्य भागों में नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, बताया जा रहा है कि जयपुर में ईएसआईसी का नया मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है, वहां भी 35 प्रतिशत आईपी कोटे का प्रदेश के विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा।