अलवर में सेना भर्ती रैली कल से होगी शुरू,  आज शाम को आएंगे अभ्यर्थी | Patrika News

Share this on


यूआईटी ने अलवर के आरआर कॉलेज ग्राउंड में समुचित व्यवस्थाएं करके इसे सेना के हवाले कर दिया है। सोमवार शाम से अभ्यर्थी आना शुरू हो जाएंगे। ग्राउंड में हर टैंट के सामने बोर्ड लगाए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। पांच अगस्त की सुबह से रैली शुरू हो जाएगी, जो 22 अगस्त तक चलेगी। यूआईटी के एक्सईएन कुमार संभव अवस्थी ने बताया कि आरआर कॉलेज ग्राउंड में 8 वाटर प्रूफ टैंट लगाए गए हैं।

प्रवेशद्वार से लेकर अंदर तक मैट का प्रयोग किया गया है। मेडिकल जांच से लेकर टीम हॉस्ट, दस्तावेजों की जांच आदि के बोर्ड लगा दिए गए हैं। रैन बसेरा बाहर बनाया गया है। बारिश में जलभराव होगा तो उसके लिए पंप चालू कर दिए गए हैं ताकि जल निकासी हो सके। ग्राउंड तैयार करने में 10 दिन में 200 से ज्यादा लेबर लगाई गई।



Source link


Share this on

Leave a Comment