अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में फर्जी दस्तावेजों से उठाई छात्रवृत्ति, 11 शिक्षण संस्थाओं की जांच शुरू

Share this on


यू मिलती है छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए ‘पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप’, ‘मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप’ और ‘बेगम हजरत महल योजना’ चलाई जाती हैं। इन योजनाओं के तहत पात्र छात्रों से आवेदन एनएसपी (नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल) के माध्यम से लिए जाते हैं और छात्रवृत्ति की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है।

यह है योजना गौरतलब है कि राजस्थान सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं चलाती है, जैसे प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं। ये योजनाएं अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं ताकि वे अपनी शिक्षा जारी रख सकें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्हें उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान किए जा सकें, उच्च शिक्षा में उनकी उपलब्धि दर में वृद्धि हो और उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि हो सके।

— भौतिक सत्यापन के दौरान जिले के 11 शिक्षण संस्थानों में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति लेने के लिए फर्जीवाडा करने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। जांच चल रही है। मामला सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज होगी।

सीमा कुमारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, अलवर



Source link


Share this on

Leave a Comment