आईआईएम बैंगलोर ने छात्रों को दिए 650 से भी अधिक प्लेसमेंट, QS World रैंकिंग में भी बनाई जगह | IIM Bangalore Placement record all 650 students get placement Know QS World Ranking 2025

Share this on


30 प्रतिशत नौकरी देने वाली कंपनियां नई थीं

आईआईएम के इस प्लेसमेंट सीजन में पुराने और नए भर्तीकर्ता दोनों ही शामिल हुए। इनमें से 30 प्रतिशत ऐसी कंपनियां थीं जो पहली बार इस प्लेसमेंट सेल का हिस्सा बनीं। आईआईएम बैंगलोर ने लेटरल प्लेसमेंट प्रक्रिया (18 महीने से अधिक कार्य अनुभव वाले कैंडिडेट्स के लिए) 100 से अधिक ऑफर प्राप्त किया, जो भारत के शीर्ष बी स्कूलों में सबसे अधिक है। आईआईटी बैंगलोर के स्टूडेंट प्लेसमेंट कमेटी ने कहा कि इस सीजन में छात्रों को मिली नौकरी संस्थान की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। 

यह भी पढ़ें

देखिए IIT Bombay, IIT Madras, IIT Delhi सहित किसकी क्या है रैंकिंग

नौकरी देने में ये विभाग रहा टॉप 

आईआईएम बैंगलोर में छात्रों के बीच मैनेजमेंट कंसल्टिंग शीर्ष करियर विकल्प रहा। इस विभाग से छात्रों को 41 प्रतिशत ऑफर मिले। इसके बाद टेक्नोलॉजी/प्रोडक्ट मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का स्थान है। MBA छात्रों की भर्ती करने वाले अन्य प्रमुख क्षेत्रों में FMCG, रिटेल, ई-कॉमर्स, कॉन्ग्लोमेरेट्स, फिनटेक, हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं, जो रणनीति, वित्त, मार्केटिंग, सामान्य प्रबंधन, उत्पाद प्रबंधन, संचालन और एनालिटिक्स जैसे कार्यों में फैले हुए हैं।



Source link


Share this on

Leave a Comment