जानें कब जारी होगा JEE Main Exam City Slip 2025, इस लिंक से कर पाएंगे डाउनलोड | when JEE Main Exam City Slip 2025 will be released download it from jeemain.nta.nic.in

Share this on


यह खबर पढ़ें:- AIIMS NORCET 8: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया का समय हो रहा खत्म, जल्द ऐसे करें आवेदन

JEE Main 2025 परीक्षा शेड्यूल

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर के 3 बजे से शाम के 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा। सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

यह खबर पढ़ें:- REET 2025: कब तक जारी होगा REET Answer Key? ऐसे इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

JEE Main Exam City Slip 2025: ऐसे कर पाएंगे सिटी स्लिप डाउनलोड

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होमपेज पर JEE Main Exam City Slip 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी।

उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

JEE Main परीक्षा दो सेशन में होती है

JEE Main देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो दो सत्रों में होती है। सेशन 1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को संपन्न हुई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह खबर पढ़ें:- UP Police Constable Result: देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, जानें कितना रहा कटऑफ



Source link


Share this on

Leave a Comment