जेयू: अफसरों ने चहेतों को दे दिए आवास, पात्रता वाले आठ साल से लगा रहे चक्कर | Patrika News

Share this on


ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आवास बनाए गए हैं, लेकिन आवास आवंटित करने में कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पात्रता रखने वाले कर्मचारी आवास लेने के लिए विवि के अधिकारियों के और भोपाल में वरिष्ठ अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें आवास नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि विवि में करीब 15 आवास खाली हैं। अफसरों द्वारा अपने करीबी कर्मचारियों को ही आवास दिए जा रहे हैं और अन्य कर्मचारियों को तमाम प्रकार की अड़चनें बताकर टरकाया जा रहा है। इससे कई कर्मचारी शहर में किराए के मकान में रह रहे हैं, तो कोई डबरा से अपडाउन कर रहा है।



Source link


Share this on

Leave a Comment