झारखंड होमगार्ड वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, 7वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, यहां जानें पात्रता

Share this on


Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। अगर आपने अब तक होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है तो अब आपके पास एक और सुनहरा मौका है। राज्य गृह रक्षा वाहिनी ने आवेदन की तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 9 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक recruitment.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्यों बढ़ाई गई आवेदन की तारीख?

जारी नोटिस के अनुसार, भारी बारिश, नेटवर्क की समस्या और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में शिकायतें मिलने के कारण यह फैसला लिया गया। बहुत से उम्मीदवार समय रहते आवेदन पूरा नहीं कर सके थे, इसलिए समिति ने आवेदन विंडो को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।

Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: पदों की जानकारी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1614 पदों पर होमगार्ड की नियुक्ति की जाएगी।

ग्रामीण गृह रक्षक (Home Guard): 1276 पद

नियुक्ति क्षेत्र: कांके, लापुंग, तमाड़, ओरमांझी, नामकुम, सिल्ली सहित अन्य ग्रामीण प्रखंड

योग्यता

ग्रामीण होमगार्ड: न्यूनतम 7वीं पास

शहरी होमगार्ड (यदि पद हों): न्यूनतम 10वीं पास

शारीरिक मानक

वर्ग न्यूनतम लंबाई सीना
सामान्य/OBC/BC 162 सेमी 79 सेमी
SC/ST 157 सेमी 76 सेमी

महिला उम्मीदवार

सभी वर्गों के लिए न्यूनतम लंबाई: 148 सेमी

सीने की माप आवश्यक नहीं

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

हिन्दी लेखन परीक्षा

तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी पदों के लिए)

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 200 रुपये

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

जरूरी तारीखें

आवेदन शुरू: 9 जुलाई 2025

आवेदन की अंतिम तारीख: 16 जुलाई 2025

वेबसाइट: recruitment.jharkhand.gov.in



Source link


Share this on

Leave a Comment