सरकार का प्रयास है कि स्वरोजगार से सफल लखपति दीदियों की पहचान अब मिलेनियर के रूप में आगे बढ़े। केन्द्र व राज्य सरकार की योजना के तहत राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के प्रयासों से राजस्थान की नौ लाख से ज्यादा दीदियां मल्टी टास्क रोजगार के जरिए डिजिटल, टेक्नोलॉजी, कृषि और ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।