पिछली बार 12 अंक से चूक गई थीं UPSC 2024 टॉपर शक्ति, कहा- सबसे पहले पापा को कॉल किया  | UPSC 2024 Topper Shakti Dubey Success Tips

Share this on


शक्ति दुबे ने क्या कहा ? 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला रैंक हासिल करने वाली शक्ति दुबे ने कहा, “ये मेरी काफी सालों की मेहनत है। मुझे थोड़ी देर के लिए विश्वास नहीं हो रहा था। पिछले साल साक्षात्कार के बाद मैं कट ऑफ से 12 अंक से चूक गई थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि रैंक 1 आएगी। परिणाम आने के बाद सबसे पहले मैंने पापा को फोन किया फिर अपनी मां को फोन किया। ये मेरा पांचवा प्रयास था।”

BHU से पोस्ट ग्रेजुएशन 

शक्ति दुबे ने प्रयागराज के ही इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की हैं। इसके बाद उन्होंने वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर्स किया। साल 2018 में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें

प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी UPSC टॉपर, पूरे देश में पहला स्थान

 

यूपी के छात्रों UPSC में जलवा

उत्तर प्रदेश के छात्रों ने UPSC की परीक्षा में परचम लहराया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान, सहारनपुर की कोमल पुनिया ने छठवां स्थान, मिर्ज़ापुर SDM हेमंत मिश्रा 13वां स्थान, मिर्जापुर के ही SDM सौम्य मिश्रा 18वां स्थान, गोरखपुर में एसडीएम रहे शिवम सिंह ने 73वीं रैंक प्राप्त किया है। 





Source link


Share this on

Leave a Comment