सात मई से आवेदन…19 जून से स्कूलों में एडमिशन | Applications from 7th May…Admission in schools from 19th June

Share this on


महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में आवेदन के लिए सभी स्कूल अपने स्तर पर विज्ञप्ति जारी करेंगे। इसके बाद 7 मई से 15 जून तक आवेदन किया जा सकेगा। इन आवेदनों के आधार पर राज्य के सभी स्कूल अपने नोटिस बोर्ड पर ये सूची जारी करेंगे कि किस क्लास में कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं और कितनी सीट रिक्त हैं। जिसके बाद 17 जून को लॉटरी के माध्यम से चयनित स्टूडेंट्स की लिस्ट तैयार होगी। वहीं 18 जून को इस लिस्ट को स्कूल के आगे चस्पा किया जाएगा। चयनित स्टूडेंट्स के एडमिशन का काम 19 जून से शुरू हो जाएगा एक जुलाई से स्कूल में पढ़ाई होगी।कक्षा एक से 5 तक 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, कक्षा 6 से 8 में 35 विद्यार्थी, कक्षा 9 से 12 में 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन निर्धारित होंगे। साथ ही वर्तमान में जिन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कक्षा एक से 10 तक अंग्रेजी माध्यम संचालित हैं जबकि कक्षा 11 पहली बार संचालित की जानी हैं उन विद्यालयों में संकाय स्वीकृति उपरांत प्रवेश प्रक्रिया के लिए बाद में अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

प्री प्राइमरी में नर्सरी से होंगे एडमिशन हर बार की तरह इस बार भी स्कूल की प्रथम क्लास में सभी सीट पर एडमिशन होंगे, जबकि शेष क्लासेज में रिक्त सीटों पर ही एडमिशन होगा। प्री प्राइमरी स्कूल में नर्सरी से ही एडमिशन शुरू होंगे जो स्कूल पहली क्लास से शुरू हैं, वहां पहली क्लास की सभी सीटों पर एडमिशन होगा। एडमिशन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। वहीं क्यूआर कोड से भी आवेदन हो सकेगा। लॉटरी भी ऑनलाइन ही निकाली जाएगी। नव क्रमोन्नत स्कूलों की नई क्लास में भी पीछे की क्लास के स्टूडेंट्स को एडमिशन देने के बाद ही रिक्त सीट पर नए एडमिशन दिए जाएंगे।

महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में 7 मई से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। जिसको लेकर अधिक से अधिक बच्चे आवेदन करें। तो वहीं 19 जून से एडमिशन प्रारंभ होंगे। -महेश मंगल, डाइट प्राचार्य



Source link


Share this on

Leave a Comment