आज जारी हो सकता है RRB NTPC Admit Card 2025, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड | RRB NTPC Admit Card 2025 may be released today download directly from this link rrbapply.gov.in

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BPSC 71th Notification: बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के 1250 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जान लें आवेदन शुल्क

RRB NTPC Admit Card 2025: परीक्षा तिथि और शेड्यूल

CBT 1 परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 के बीच देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में संपन्न होगी। यूजी-लेवल पदों की परीक्षा के लिए शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0: बीपीएससी शिक्षक को कितनी मिलती है सैलरी? इस कक्षा के लिए सबसे ज्यादा है वेतन

RRB NTPC Exam: एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया आवेदन

इस बार RRB NTPC 2025 के लिए कुल 1.21 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रतियोगिता का स्तर बहुत ऊंचा होगा। ग्रेजुएट लेवल की भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 8113 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें कुछ प्रमुख पद निचे दिए गए हैं।
गुड्स ट्रेन मैनेजर – 3144 पद
मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक– 1736 पद
वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट– 732 पद
स्टेशन मास्टर– 994 पद
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट– 1507 पद

RRB NTPC Admit Card 2025 Download

RRB NTPC: मॉक टेस्ट लिंक पहले ही हुआ जारी

परीक्षा पैटर्न समझने और अभ्यास के लिए बोर्ड द्वारा मॉक टेस्ट लिंक पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका है। इससे अभ्यर्थियों को असली परीक्षा के माहौल का अनुभव मिल सकेगा। CBT परीक्षा के लिए केंद्र में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन आधार कार्ड के जरिए किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-आधार की वैध प्रिंट कॉपी साथ लानी होगी।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0 में 90 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सबसे ज्यादा इन विषयों के लिए होगा टीचरों का चयन



Source link


Share this on

Leave a Comment