राज्यपाल गहलोत ने कहा, 700 से अधिक मान्यता प्राप्त जनजातीय समुदायों के साथ भारत का सांस्कृतिक ताना-बाना भाषाओं, संगीत, नृत्य, मौखिक परंपराओं, सामाजिक संरचनाओं और जीवन शैली की एक विस्तृत श्रृंखला से समृद्ध है। ये न केवल संस्कृति की सुंदर अभिव्यक्तियां हैं, बल्कि प्राचीन ज्ञान और बुद्धि के वाहक भी हैं।