जानिये कितनी पढ़ीं-लिखीं हैं पीएम मोदी की नई पर्सनल सेक्रेटरी Nidhi Tewari, इतनी मिलेगी सैलरी | Nidhi Tewari Education who is PM Modi new personal secretary Nidhi Tewari salary of Nidhi Tewari

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BBA के बाद ये कोर्स करना होगा बेस्ट, लाखों में मिलती है सैलरी

Nidhi Tewari Education: निधि तिवारी का करियर और अनुभव

निधि तिवारी नवंबर 2022 से PMO में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्य कर रही थीं। इससे पहले, उन्होंने विदेश मंत्रालय के डिसआर्मामेंट एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी अफेयर्स डिवीजन में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर सेवाएं दी थीं। उन्होंने 2013 की सिविल सेवा परीक्षा पास कर भारतीय विदेश सेवा में प्रवेश किया था। इससे पहले वे वाराणसी में असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के रूप में कार्यरत थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान निधि तिवारी ने विदेश मामलों, परमाणु ऊर्जा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर काम किया। उनकी रिपोर्टिंग राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को थी। राजस्थान से जुड़े प्रशासनिक मामलों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nidhi Tewari Salary: इतनी मिलेगी सैलरी

प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में निधि तिवारी का वेतन पे मैट्रिक्स स्तर-14 के अनुसार निर्धारित किया गया है, जो प्रति माह 1,44,200 रूपये है। इसमें महंगाई भत्ता, आवास भत्ता और यात्रा भत्ता जैसे अन्य लाभ अतिरिक्त रूप से शामिल होते हैं, जिससे कुल वेतन लगभग 2 लाख रूपये प्रति माह हो सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:- RSMSSB: राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जान लें योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी



Source link


Share this on

Leave a Comment