बिना परीक्षा बने इंडियन नेवी में ऑफिसर, शुरू हुई नई भर्ती, 1 लाख से ज्यादा है सैलरी

Share this on


Indian Navy Vacancy 2025: अगर आप इंडियन नेवी में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर मौका है। भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसरभर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं जिसमें बिना लिखित परीक्षा दिए सीधे इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए चयन होगा।

कब और कहां करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन सिर्फ भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर ही कर सकते हैं।

कितनी हैं वैकेंसी और कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 260 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एग्जीक्यूटिव ब्रांच, पायलट, नेवल एयर ऑपरेशंस, लॉजिस्टिक्स, इंजीनियरिंग, एजुकेशन और लॉ जैसी ब्रांच शामिल हैं।

पद का नाम कुल पद
एग्जीक्यूटिव ब्रांच 57
पायलट 24
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) 20
इंजीनियरिंग ब्रांच 36
इलेक्ट्रिकल ब्रांच 40
लॉजिस्टिक्स 10
लॉ 2

क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन?

हर ब्रांच के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उदाहरण के तौर पर पायलट, एटीसी और अन्य टेक्निकल ब्रांच के लिए BE/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। वहीं लॉजिस्टिक्स के लिए MBA, BSc, BCom या IT में ग्रेजुएशन जरूरी है। सभी डिटेल्स के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Indian-Navy-Vacancy-2025Download

उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार की जन्मतिथि 2 जुलाई 2001 से लेकर 1 जनवरी 2007 या 1 जुलाई 2005 के बीच होनी चाहिए (ब्रांच के अनुसार अलग-अलग)। चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर सिलेक्शन होगा।

सैलरी कितनी मिलेगी?

अगर आप सेलेक्ट होते हैं तो सब लेफ्टिनेंट के तौर पर शुरुआत में ही लगभग 1,10,000 रुपये महीना सैलरी मिल सकती है। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

आवेदन शुल्क और सेवा अवधि

इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। चयनित उम्मीदवारों को 12 साल की सेवा के लिए नियुक्त किया जाएगा जिसे आगे 2 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन?

  • वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
  • SSC Officer Entry June 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फाइनल सबमिशन करें और फॉर्म का प्रिंट निकालें।



Source link


Share this on

Leave a Comment