मिड-डे मील योजना: अब राज सिम्स पोर्टल पर देनी होगी सूचना, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Share this on


‘राज सिम्स पोर्टल’ शुरू

शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से ‘राज सिम्स पोर्टल’ शुरू करने से सरकारी स्कूलों के मिड डे मील पर सरकार और विभाग की सीधी मॉनिटरिंग हो पाएगी। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि किस स्कूल में कितना पोषाहार रोजाना उपयोग में लिया जा रहा है।

इसके साथ ऐप के माध्यम से यह भी पता लग जाएगा की कौन से स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थी स्कूल में उपस्थित रहे हैं और कितने विद्यार्थियों ने पोषाहार खाया है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो संबंधित कर्मचारियों को विभाग की ओर से नोटिस देने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:
VIDEO: स्कूल में वाटर हार्वेस्टिंग के लिए खोदा गया गड्ढा बना जानलेवा खतरा



Source link


Share this on

Leave a Comment