राजस्थान यूनिवर्सिटी में ‘चुनाव ठप- वसूली चालू’… छात्र पूछें: पैसा गया कहां? जानें सच्चाई | Patrika News

Share this on


जयपुर. राजस्थान के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन के साथ ही छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। इस बार भी चुनाव होंगे या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है। लेकिन प्रवेश के दौरान कॉलेज-यूनिवर्सिटी में छात्रों से छात्रसंघ चुनाव का शुुल्क लिया जा रहा है। राजस्थान के 665 सरकारी कॉलेज और 13 स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों से इस बार भी छात्रसंघ चुनाव के शुल्क की वसूली की जा रही है। अगर चुनाव को लेकर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो पिछले दो सत्र की तरह इस बार भी चुनावी शुल्क तो लिया जाएगा लेकिन उसे फिर रिफंड भी नहीं किया जाएगा।



Source link


Share this on

Leave a Comment