अगर आप रह चुके हैं खिलाड़ी तो UP में खेल टीचर बनने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर निकली वैकेंसी | golden opportunity to become a sports teacher in UP sports coach vacancy in up government on 29 seats

Share this on


ये खबर भी पढ़ें:- Delhi Police Salary: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के फॉर्म कब आएंगे? जानिए कितनी मिलती है सैलरी और अन्य भत्तें

UP: इतने पदों पर होनी है भर्ती

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खेल निदेशालय ने बताया कि इस समय प्रदेश के सभी जिलों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। जसोवर स्टेडियम में लगभग 200 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में ट्रेनिंग ले रहे हैं, लेकिन कई खेल ऐसे हैं, जिनमें अभी ट्रेनर नहीं हैं। इन्हीं खेलों के लिए 29 प्रशिक्षक पदों पर भर्ती की जा रही है।

Sports coach vacancy In Up: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों के डाक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी। फिर खेल से संबंधित ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को अंशकालिक(पार्ट-टाइम) कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि नए कोचों के आने से प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा और खिलाड़ियों की प्रतिभा को सही दिशा मिल सकेगी।

Coach Vacancy: इन खेलों में नहीं होगी नियुक्ति

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार के अनुसार, साइकलिंग और पॉवर लिफ्टिंग को छोड़कर बाकी खेलों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। वर्तमान में स्टेडियम में नेटबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स और पॉवर लिफ्टिंग के कोच पहले से मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़ें:- JEE Advanced 2025 Topper: कोटा के रजित गुप्ता ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 1(AIR 1) , देखें पूरी लिस्ट



Source link


Share this on

Leave a Comment