हर साल जुलाई या अगस्त में बीएड की परीक्षाएं होती थीं, लेकिन इस बार जून में परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस नए शेड्यूल से यह भी साफ हो गया है कि रिजल्ट भी देरी से ही जारी होगा। खास बात यह है कि समय से पहले परीक्षा करवाने की विद्यार्थियों को कोई सूचना भी नहीं दी। आरएएस मुख्य परीक्षा 17 व 18 जून को है। जबकि बीएड का एक पेपर 18 जून को होगा। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ाने के लिए कई विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन से आग्रह किया है।
मुंडावर विधायक ललित यादव ने जताई आपत्ति
परीक्षा तिथियों पर मुंडावर विधायक ललित यादव ने भी आपत्ति जताई है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि विद्यार्थियों की इंटरनल परीक्षाओं का आयोजन ही नहीं हुआ तो बिना इसके मुख्य परीक्षा किसी आधार पर कराई जा रही है। इंटरनल परीक्षाओं के आधार पर अंक प्रदान मिलते हैं, जो कुल अंकों में जुड़ते हैं। बीएड परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि मई-जून में भीषण गर्मी रहती है, जिसकी वजह से छात्र बीमार हो सकते हैं। अभी अलवर का पारा 44 डिग्री से. चल रहा है। जून में इसके और बढ़ने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:
Alwar News: फर्जी हस्ताक्षर से नौकरी पाने वाले दो लिपिकों पर होगी FIR