अलवर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Share this on


जारी हुए आदेश

जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान वृद्धि से भीषण गर्मी लू (हीट वेव) की संभावना है। इसी को देखते हुए डॉ. आर्तिका शुक्ला जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन द्वारा जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के स्टूडेंट्स का 24 अप्रेल से सत्रांत तक विद्यालय समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक किया गया है।

अन्य का समय यथावत ही रहेगा

वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स, स्टाफ व संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। आदेश की पालना नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह कदम बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए राहत भरा साबित होगा, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से अलवर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें:
पेट्रोल की लत से पीड़ित दिव्यांग बालक, उपचार और सहायता को तरस रहा परिवार



Source link


Share this on

Leave a Comment