30 प्रतिशत नौकरी देने वाली कंपनियां नई थीं
आईआईएम के इस प्लेसमेंट सीजन में पुराने और नए भर्तीकर्ता दोनों ही शामिल हुए। इनमें से 30 प्रतिशत ऐसी कंपनियां थीं जो पहली बार इस प्लेसमेंट सेल का हिस्सा बनीं। आईआईएम बैंगलोर ने लेटरल प्लेसमेंट प्रक्रिया (18 महीने से अधिक कार्य अनुभव वाले कैंडिडेट्स के लिए) 100 से अधिक ऑफर प्राप्त किया, जो भारत के शीर्ष बी स्कूलों में सबसे अधिक है। आईआईटी बैंगलोर के स्टूडेंट प्लेसमेंट कमेटी ने कहा कि इस सीजन में छात्रों को मिली नौकरी संस्थान की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।
देखिए IIT Bombay, IIT Madras, IIT Delhi सहित किसकी क्या है रैंकिंग
नौकरी देने में ये विभाग रहा टॉप
आईआईएम बैंगलोर में छात्रों के बीच मैनेजमेंट कंसल्टिंग शीर्ष करियर विकल्प रहा। इस विभाग से छात्रों को 41 प्रतिशत ऑफर मिले। इसके बाद टेक्नोलॉजी/प्रोडक्ट मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का स्थान है। MBA छात्रों की भर्ती करने वाले अन्य प्रमुख क्षेत्रों में FMCG, रिटेल, ई-कॉमर्स, कॉन्ग्लोमेरेट्स, फिनटेक, हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं, जो रणनीति, वित्त, मार्केटिंग, सामान्य प्रबंधन, उत्पाद प्रबंधन, संचालन और एनालिटिक्स जैसे कार्यों में फैले हुए हैं।