बिहार होमगार्ड भर्ती (Bihar Home Guard Recruitment)
बिहार में होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन 16 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। कुल रिक्तियों में महिलाओं के लिए 5094 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं 6006 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, 1495 पद ईडब्ल्यूएस, 2399 एससी, 159 एसटी, 2694 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1800 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 12वीं पास इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा सिर्फ फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवदेन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है, onlinebhg.bihar.gov.in
इन 4 माध्यम से देखें अपना सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट, जल्दी नोट करें
आर्मी में भर्ती (Indian Army Recruitment)
यदि आप इंडियन आर्मी ज्वॉइन करना चाहते है तो ये खबर काम की है। भारतीय सेना अग्निवीर रैली के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल है। बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Home Guard History: चीन युद्ध से जुड़ा है होमगार्ड की स्थापना का किस्सा, जानिए किस तरह हुई भारत में इसकी शुरुआत
सरकारी अस्पताल में भर्ती (Sarkari Hospital Recruitment)
बिहार के सरकारी अस्पताल में 7200 से ज्यादा पदों पर 4 भर्तियों के फॉर्म निकले हैं। डेंटिस्ट, ड्रेसर, फार्मासिस्ट और जनरल मेडिकल ऑफिसर के पद पर अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। इस भर्ती के लिए 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
राजस्थान में रोडवेज कंडक्टर के पद पर भर्ती (Rajasthan Roadways Conductor Recruitment)
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने “राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2025” के लिए 27 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में 500 कंडक्टर पदों को भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-5 वेतनमान दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल 2025 है। अधिक जानकारी के लिए rssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
उत्तर प्रदेश में निकली भर्ती (UP Mein Sarkari Naukri)
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के 6 विभागों में सीधी भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं।, जिसके लिए 24 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश आवास एंव शहरी नियोजन विभाग, मतस्य विभाग, उत्तर प्रदेश वित्तीय प्रबंधन एंव बजट निदेशायल, चिकित्सा शिक्षा विभाग, यूनानी निदेशालय और उत्तर प्रदेश आयुष विभाग में विभिन्न पदों भर्ती होगी।