क्या है Agnipath Scheme, कैसे होती है अग्निवीरों की भर्ती, कितने समय तक करनी होती है नौकरी? जानें सभी डिटेल्स

Share this on


Agnipath Scheme: अग्निवीर स्कीम के मुख्य बिंदु

भर्ती प्रक्रिया कैसी होती है? अग्निपथ योजना के तहत भर्ती पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से होती है।
भर्ती भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के आधिकारिक पोर्टल पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार की जाती है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता), मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होते हैं।

Agniveer: चयनित अग्निवीर की नौकरी की अवधि कितनी होती है?

अग्निवीर योजना के तहत चुने गए युवाओं को 4 वर्षों के लिए सेवा में रखा जाता है।
इन चार वर्षों में उन्हें सशस्त्र बलों की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है और तैनात किया जाता है।

अग्निवीर बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

आयु सीमा: 17.5 वर्ष से 21 वर्ष (कुछ वर्षों में अधिकतम सीमा 23 वर्ष तक भी की गई)।
शैक्षणिक योग्यता सेना: कम से कम 10वीं पास
वायुसेना/नौसेना: न्यूनतम 12वीं पास (कुछ पदों के लिए तकनीकी योग्यता जरूरी)

Agniveer Salary: वेतन और भत्ते

अग्निवीर को पहले साल करीब ₹30,000 प्रति माह वेतन मिलता है (कटौती के बाद ₹21,000)।
चौथे साल तक यह वेतन बढ़कर ₹40,000 प्रति माह हो जाता है।
सेवा निधि पैकेज: सेवा समाप्ति के बाद अग्निवीर को ₹11.71 लाख की एकमुश्त राशि दी जाती है, जिस पर कोई टैक्स नहीं लगता।
साथ ही, जीवन बीमा और मेडिकल सुविधाएं भी मिलती हैं।

भविष्य क्या होता है 4 साल बाद?

4 साल की सेवा पूरी होने के बाद, 25% अग्निवीरों को परमानेंट सेवा में लेने का प्रावधान है। शेष 75% अग्निवीरों को नागरिक जीवन में लौटने के लिए तैयार किया जाता है। सरकार उनके लिए रोजगार सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा में छूट जैसे कई विकल्प देती है।



Source link


Share this on

Leave a Comment