जीएसईबी: 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रेकॉर्ड 83.08 प्रतिशत परिणाम, 32 साल में सर्वाधिक | GSEB: 10th result record 83.08%, highest in 32 years

Share this on


89.29 प्रतिशत परिणाम के साथ बनासकांठा जिला अव्वल रहा। सबसे कम 72.55 प्रतिशत परिणाम खेड़ा जिले का रहा।महेसाणा जिले के कांसा केन्द्र और भावनगर के भोळाद केन्द्र का परिणाम 99.11 प्रतिशत रहा, जबकि खेड़ा जिले का अंबाव केन्द्र 29.56 प्रतिशत परिणाम के साथ सबसे कम परिणाम रहा।

जीएसईबी के तहत फरवरी-मार्च 2025 में 989 परीक्षा केन्द्रों पर 7 लाख 46 हजार 892 नियमित विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, उसमें से 6 लाख 20 हजार 532 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परिणाम 83.08 प्रतिशत रहा। गत वर्ष परीक्षा देने वाले 699598 विद्यार्थियों में से 577556 उत्तीर्ण हुए हैं।

हिंदी माध्यम का 76.47 प्रतिशत परिणाम10वीं के प्रमुख तीन माध्यमों की बात करें तो अंग्रेजी माध्यम 92.58 प्रतिसत परिणाम के साथ सबसे ज्यादा रहा। हिंदी माध्यम का 76.47 प्रतिशत और गुजराती माध्यम के विद्यार्थियों का परिणाम 81.79 प्रतिशत रहा।

ए 1 ग्रेड पाने वाले विद्यार्थियों में इस साल भी वृद्धि

10वीं में ए 1 ग्रेड पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इस वर्ष भी वृद्धि हुई है। इस वर्ष 28055 विद्यार्थी ए 1 ग्रेड के साथ उत्तीर्ण हुए हैं, जो गत वर्ष के 23247 विद्यार्थियों की तुलना में 4808 विद्यार्थी अधिक हैं।

शत प्रतिशत परिणाम वाले स्कूल बढ़े

शत प्रतिशत परिणाम वाली स्कूलों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इस वर्ष 1574 स्कूलों का परिणाम 100 फीसदी रहा। गत वर्ष 1389 स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा था।

ग्रेड आधारित परिणाम

ए 1 ग्रेड-28055 ए2-86459 बी1-124274 बी2-152084 सी1-145444 सी2-78137 डी-6066 ई1-13



Source link


Share this on

Leave a Comment