IIM संस्थानों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार होता है। यहां से पासआउट होने वाले छात्रों को देश और विदेश की नामी कंपनियों से अच्छे पैकेज पर जॉब ऑफर मिलते हैं। टॉप IIM से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को औसतन ₹25 लाख से ₹35 लाख सालाना का पैकेज मिल जाता है, जबकि इंटरनेशनल प्लेसमेंट में यह पैकेज ₹50 लाख से ₹1 करोड़ तक पहुंच सकता है। IIM Ahmedabad में 2024 के प्लेसमेंट में सबसे अधिक ऑफर कंसल्टिंग, फाइनेंस, ई-कॉमर्स और IT सेक्टर से आए। वहीं, बैंगलोर और कोलकाता में भी मैकिंजी, बीसीजी, गूगल, ऐप्पल, अमेज़न जैसी टॉप कंपनियां हर साल भर्तियां करती हैं।