NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी 2025 में सफल हुए छात्रों के लिए एक अहम अपडेट सामने आ सकता है। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) जल्द ही नीट यूजी काउंसिलिंग 2025 का शेड्यूल जारी कर सकती है। इस काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और बीएससी नर्सिंग जैसे कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।